UPSSSC PET 2025: जारी हुई परीक्षा जिला स्लिप, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

UPSSSC PET 2025 Exam District Slip
Facebook
WhatsApp
Telegram
X
Print
Reddit

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के लिए परीक्षा जिला स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना जिला विवरण देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार UPSSSC PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर, 2025 को पूरे प्रदेश के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

यह है केवल जिला स्लिप, एडमिट कार्ड अलग से जारी होगा

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि यह केवल परीक्षा जिला स्लिप है, यह एडमिट कार्ड नहीं है। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा।

परीक्षा जिला स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “UPSSSC PET 2025 Exam” लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
  4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका परीक्षा जिला विवरण दिखाई देगा।
  5. इसे ध्यान से देखें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

कब हुआ था रजिस्ट्रेशन?

इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 मई 2025 से शुरू हुई थी और 17 जून 2025 तक चली थी। अब आयोग की ओर से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है PET परीक्षा?

UPSSSC PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न ग्रुप ‘C’ भर्तियों की पहली सीढ़ी मानी जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए पात्र होते हैं।

उम्मीदवारों के लिए अहम संदेश

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपनी जिला स्लिप डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।