इंस्टा पोस्ट से दिया तलाक, अब रैपर से कर ली सगाई – Dubai Princess Sheikha Mahra की लव स्टोरी वायरल

Dubai Princess Sheikha Mahra Engagement
Facebook
WhatsApp
Telegram
X
Print
Reddit

दुबई की राजकुमारी और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शेखा महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम (sheikha mahra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

31 वर्षीय प्रिंसेस ने मशहूर अमेरिकी-मोरक्कन रैपर French Montana (असली नाम करीम खरबूश) से सगाई कर ली है। दोनों ने जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट से तलाक, अब रैपर संग नई शुरुआत

शेखा महरा की यह सगाई उनके पिछले विवादित तलाक के बाद हुई है। मई 2023 में उनकी शादी शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला।

महरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था –

“Dear Husband, as you are occupied with other companions, I hereby declare our divorce. I divorce you, I divorce you, and I divorce you. Take care. Your ex-wife.”

तलाक के बाद महरा ने अपने ब्रांड Mahra M1 के तहत ‘Divorce’ नाम का परफ्यूम भी लॉन्च किया था, जिसने खूब चर्चा बटोरी।

कब शुरू हुई लव स्टोरी?

शेखा महरा और French Montana की नज़दीकियां 2024 के आखिर में शुरू हुईं, जब महरा ने उन्हें दुबई की सैर कराई और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।

इसके बाद दोनों को अक्सर दुबई और मोरक्को के लग्ज़री रेस्टोरेंट्स, मस्जिदों और पेरिस की सड़कों पर साथ देखा गया।

इस साल की शुरुआत में पेरिस फैशन इवेंट्स में हाथों में हाथ डाले नजर आने के बाद इनका रिश्ता आधिकारिक रूप से सार्वजनिक हो गया।

प्रिंसेस और रैपर – पावर कपल

महरा ने यूके से इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई की है और साथ ही मोहम्मद बिन राशिद गवर्नमेंट एडमिनिस्ट्रेशन से क्वालिफिकेशन हासिल की है।

वहीं, French Montana अपने गानों Unforgettable और No Stylist से दुनियाभर में पॉपुलर हैं। वे परोपकार के लिए भी जाने जाते हैं और अफ्रीका में शिक्षा व स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स को फंड करते हैं।

पहले Montana की शादी डिजाइनर नदीन खरबूश से हुई थी, जिनसे उनका एक 16 वर्षीय बेटा Kruz Kharbouch है।

शेखा महरा का जीवन हमेशा से ग्लैमर और विवादों से घिरा रहा है। अब उनकी French Montana से सगाई ने उन्हें एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

अरब की राजकुमारी और हॉलीवुड रैपर की यह जोड़ी आने वाले समय में दुनिया के सबसे चर्चित पावर कपल्स में गिनी जा सकती है।