PUBG Mobile 4.0 Released: BGMI Players को Haunted Mode और Exclusive Rewards का इंतज़ार

PUBG Mobile 4.0 Released
Facebook
WhatsApp
Telegram
X
Print
Reddit

PUBG Mobile 4.0 Released: पबजी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। South Korean कंपनी Krafton ने PUBG Mobile 4.0 Update को 4 सितंबर से रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

इस नए अपडेट में खिलाड़ियों को मिलेगा Spooky Soiree Mode, नए हथियार, बेहतर ग्राफिक्स और स्मूथ गेमप्ले का मज़ा।

खास बात यह है कि जैसे हर बार होता है, इस बार भी BGMI (Battlegrounds Mobile India) यूज़र्स को यह अपडेट जल्द ही मिल जाएगा।

PUBG Mobile 4.0 Update की खासियतें

  • Spooky Soiree Mode: इस मोड में खिलाड़ी Wraithmoor Mansion एक्सप्लोर कर पाएंगे। यहां फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म, नई मैकेनिक्स और थ्रिलिंग चैलेंज मिलेंगे।
  • Pumpkin Zombies और Pumpkin Monster Boss: इनसे लड़ाई जीतने पर खिलाड़ियों को एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स मिलेंगे।
  • Ghost Crates: अब गेम में घोस्ट-थीम वाले क्रेट्स भी मिलेंगे, जिनसे मिलने वाले रिवॉर्ड्स खिलाड़ियों का अनुभव और खास बना देंगे।

नए हथियार और वाहन

  • Mortar Weapon: यह एक एक्सप्लोसिव हथियार है, जिसमें दो मोड दिए गए हैं –
    • Quick Strike: दुश्मनों को डायरेक्ट हिट करने के लिए।
    • Precise Target: लंबी दूरी के लिए जहां खिलाड़ी का सीधा विज़न न हो।
  • Guardian Shield: यह शील्ड दुश्मनों को ब्लॉक करने के साथ उन्हें पीछे धकेलकर गिरा भी सकती है।
  • Magic Broom & Floating Balloons: गेम में अब खिलाड़ी जादुई झाड़ू से उड़ सकेंगे और गुब्बारों की मदद से हवा में ग्लाइड कर पाएंगे।

गेमप्ले में बड़े सुधार

  • Reloading Improvement: अब यदि आप पूरी मैगज़ीन खत्म होने से पहले रीलोड करेंगे, तो बची हुई गोलियां नए मैगज़ीन के साथ एड हो जाएंगी।
  • Mounted Firing Upgrade: अब बाइक पर पीछे बैठा खिलाड़ी और भी बेहतर तरीके से फायरिंग कर सकेगा।
  • Naval Warfare Update: नाव और बोट्स की मूवमेंट को और स्मूथ बनाया गया है ताकि पानी में लड़ाई का अनुभव और रियल लगे।

BGMI में कब मिलेगा Update?

PUBG Mobile 4.0 Update फिलहाल ग्लोबली 4 सितंबर से रोलआउट हो चुका है और Android व iOS दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों के लिए BGMI में यह अपडेट अगले दो हफ्तों के भीतर लॉन्च कर दिया जाएगा।

PUBG और BGMI के गेमर्स के लिए यह अपडेट गेमप्ले को और रोमांचक बनाने वाला है। Haunted Mode, नए हथियार और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ अब बैटल रॉयल का मज़ा कई गुना बढ़ जाएगा।