आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (DSE, Andhra Pradesh) ने बहुप्रतीक्षित AP DSC Merit List 2025 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस बार की मेगा DSC भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जिले और ज़ोन के हिसाब से जारी हुई मेरिट लिस्ट
जारी की गई मेरिट लिस्ट को डिस्ट्रिक्ट और ज़ोन वाइज विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों को केवल अपने जिले और पोस्ट के हिसाब से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करनी होगी।
ऐसे करें AP DSC Merit List 2025 चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apdsc.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर AP DSC Merit List 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलेगी, जहां आपको पोस्ट और डिस्ट्रिक्ट का चयन करना होगा।
- PDF फाइल ओपन होगी, जिसमें पूरी मेरिट लिस्ट देखी जा सकती है।
- भविष्य की ज़रूरत के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
भर्ती परीक्षा और परिणाम प्रक्रिया
मेगा DSC परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई 2025 को हुआ था। इसके बाद विभाग ने प्रोविजनल आंसर की जारी की और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगीं। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई और परिणाम 11 अगस्त 2025 को घोषित किए गए।
चयन प्रक्रिया ऐसे होगी
- School Assistants (SAs) और Trained Graduate Teachers (TGTs – Special Education):
चयन AP DSC अंक (80%) + APTET/CTET स्कोर (20%) पर आधारित होगा। - Secondary Grade Teachers (SGTs और Special Education):
चयन प्रक्रिया AP DSC (80%) + APTET/CTET (20%) अंकों पर आधारित होगी। - School Assistant (Physical Education) और PETs (Physical Education Teachers):
यहां चयन केवल AP DSC अंकों (100%) पर होगा। TET की आवश्यकता नहीं है।
CTET/APTET क्वालिफाइंग अंक:
- सामान्य (OC) और EWS श्रेणी: 90 अंक
- BC उम्मीदवार: 75 अंक
- SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक: 60 अंक
कितनी होगी भर्तियां?
इस मेगा भर्ती अभियान के जरिए कुल 16,347 पदों को भरा जाएगा। इनमें School Assistants, TGTs, SGTs और PETs जैसे पद शामिल हैं।
अधिक जानकारी और विस्तृत मेरिट लिस्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।