देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट (Maruti Swift) पर अब 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले नए GST रेट का सीधा असर देखने को मिलेगा। कंपनी के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में लगभग 8.5% तक की कटौती देखने को मिल सकती है।
इससे ग्राहकों को लाखों रुपये तक की बचत होने वाली है। हालांकि ये कीमतें अभी टेंटेटिव (संभावित) हैं और अंतिम कीमतें कंपनी की ओर से थोड़े बदलाव के साथ घोषित की जा सकती हैं।
कितनी सस्ती हुई मारुति स्विफ्ट?
नई लिस्ट के मुताबिक, मारुति स्विफ्ट के LXI वेरिएंट की कीमत ₹6,49,000 से घटकर ₹5,93,700 हो जाएगी। यानी ग्राहकों को करीब ₹55,300 की सीधी राहत मिलेगी।
वहीं, सबसे बड़ा फायदा ZXI Plus (ऑटोमेटिक) पेट्रोल वेरिएंट में देखने को मिल रहा है। इसकी मौजूदा कीमत ₹9,49,501 है जो घटकर अब ₹8,68,600 हो जाएगी। यानी ग्राहकों को यहां पूरे ₹80,901 की बचत मिलेगी।
वेरिएंट्स पर असर
- पेट्रोल-मैन्युअल वेरिएंट्स – औसतन ₹55,000 से ₹76,700 तक की कमी।
- पेट्रोल-ऑटो (AMT) वेरिएंट्स – करीब ₹66,000 से ₹80,000 तक की राहत।
- CNG-मैन्युअल वेरिएंट्स – ग्राहकों को मिलेंगे ₹69,800 से ₹78,400 तक के फायदे।
सभी वेरिएंट्स में कीमतों में लगभग 8.52% से 8.53% तक की गिरावट दर्ज की गई है।
क्यों बदली कीमतें?
नए GST संशोधन के बाद छोटी कारों पर टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव हुआ है। इसी वजह से मारुति ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक स्विफ्ट की कीमतों में बदलाव किया है।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कंपनी अंतिम कीमतों में हल्का-फुल्का एडजस्टमेंट भी कर सकती है ताकि कुछ वेरिएंट्स को राउंड-फिगर प्राइसिंग में रखा जा सके।
ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी
मारुति स्विफ्ट भारतीय बाजार में लंबे समय से बेस्ट-सेलिंग हैचबैक रही है। अब कीमतों में 8% से ज्यादा की कमी आने के बाद यह कार और भी ज्यादा किफायती साबित होगी।
जो ग्राहक नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए 22 सितंबर के बाद मारुति स्विफ्ट खरीदना बेहतर सौदा साबित हो सकता है।
मारुति स्विफ्ट के लगभग सभी वेरिएंट्स पर ₹55,000 से ₹80,901 तक की बचत ग्राहकों को मिलेगी। 22 सितंबर 2025 के बाद लागू होने वाली नई कीमतों से यह कार फिर से मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बन सकती है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई कीमतें केवल संभावित (Tentative Prices) हैं, जिन्हें विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। मारुति सुज़ुकी द्वारा 22 सितंबर 2025 को आधिकारिक कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए कृपया हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।