इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में धमाका करते हुए Ola Electric ने अपनी सबसे किफायती स्कूटर Ola Gig पेश की है। खासतौर पर गिग वर्कर्स और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए बनाई गई यह स्कूटर कीमत और रेंज दोनों के मामले में जबरदस्त है।
कंपनी ने फिलहाल डिलीवरी में देरी की है, लेकिन उम्मीद है कि रोडस्टर प्लेटफॉर्म के मॉडल्स की डिलीवरी पूरी होने के बाद इस सीरीज पर फोकस किया जाएगा।
Ola Gig के वेरिएंट और कीमत
- Ola Gig STD – ₹39,999 (एक बार चार्ज में 112 Km रेंज, टॉप स्पीड 25 Km/h)
- Ola Gig+ – ₹49,999 (रेंज 81–157 Km तक, टॉप स्पीड 45 Km/h, LCD कंसोल और ज्यादा पावरफुल मोटर के साथ)
यह सीरीज भारत में अब तक की सबसे सस्ती Ola Electric स्कूटर है, जो कॉमर्शियल और डिलीवरी जरूरतों के लिए बनाई गई है।
बैटरी और रेंज
- Gig STD: 1.5 kWh बैटरी, 250W मोटर, 25 Km/h स्पीड, 112 Km रेंज
- Gig+: 1.5 kWh बैटरी, 1.5 kW मोटर, 45 Km/h स्पीड
- सिंगल बैटरी: 81 Km रेंज
- डुअल बैटरी: 157 Km रेंज
दोनों वेरिएंट्स में स्वैपेबल बैटरी सेटअप दिया गया है।
डिजाइन और फीचर्स
Ola Gig का डिजाइन पूरी तरह फंक्शनल और प्रैक्टिकल है –
- एक्सपोज़्ड फ्रेम, बिना बॉडी पैनल
- LED हेडलाइट और लगेज रैक
- Gig+ में फ्रंट एप्रन, LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और बेहतर वेदर प्रोटेक्शन
ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक्स, टेलिस्कोपिक फोर्क, ट्विन रियर शॉक्स और 12-इंच ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।
मुकाबला
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Komaki X One जैसी स्लो-स्पीड EVs को टक्कर देगी। कीमत के मामले में यह अपने प्रतिद्वंद्वियों से लगभग ₹10,000 सस्ती है।










