RRB Group D Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी देख सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर दिसंबर 2025 के अंत तक आयोजित किए जाएंगे। यह परीक्षा लेवल-1 पदों (7th CPC) की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा पैटर्न और अवधि
- परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
- कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जनरल साइंस – 25 प्रश्न
- गणित – 25 प्रश्न
- रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस – 30 प्रश्न
- जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स – 20 प्रश्न
- निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- PwBD उम्मीदवारों (जिन्हें स्क्राइब मिलेगा) के लिए परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी।
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
- सामान्य (UR) – 40%
- EWS – 40%
- OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) – 30%
- SC – 30%
- ST – 30%
परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड
- परीक्षा शहर और तिथि देखने के लिए लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले सक्रिय होगा।
- SC/ST अभ्यर्थियों के लिए यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) भी जारी किया जाएगा।
- परीक्षा का कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
आगे की प्रक्रिया
यह परीक्षा सिंगल-स्टेज CBT होगी। हालांकि, रेलवे प्रशासन चाहे तो इसे मल्टी-स्टेज में भी कर सकता है।
- CBT पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।
इतनी होंगी भर्तियां
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे में 32,438 पदों को भरा जाएगा।
जो भी उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं, वे अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।