UPSC CSE Mains 2025: आज से शुरू हुई सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइन्स

UPSC CSE Mains 2025
Facebook
WhatsApp
Telegram
X
Print
Reddit

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानी 22 अगस्त 2025 से सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा (CSE Mains 2025) आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, और लाखों अभ्यर्थियों का सपना होता है इसे पास कर प्रशासनिक सेवाओं में जगह पाना।

कब और कैसे होगी परीक्षा?

UPSC सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को होगा। परीक्षा दो शिफ्ट्स में ली जाएगी –

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

पहले दिन उम्मीदवारों को निबंध (Essay) पेपर देना होगा।

रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री नियम

परीक्षा केंद्र में प्रवेश समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

  • सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश 8:30 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट के लिए प्रवेश 2 बजे तक

इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर पहचान सत्यापन और चेकिंग प्रक्रिया पूरी कर लें।

साथ लाना होगा ये जरूरी दस्तावेज

  • प्रिंटेड ई-एडमिट कार्ड
  • ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (आधार, पैन, पासपोर्ट आदि)
  • ब्लैक बॉल प्वॉइंट पेन
  • जरूरी होने पर नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर
  • पानी की पारदर्शी बोतल

जिन उम्मीदवारों की एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है या नाम/तारीख नहीं है, उन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो (नाम व तारीख सहित) और फोटो आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा।

किन चीजों पर पाबंदी?

UPSC ने परीक्षा केंद्रों में कई वस्तुएं ले जाने पर सख्त रोक लगाई है। इनमें शामिल हैं:

  • मोबाइल फोन (स्विच ऑफ होने पर भी)
  • स्मार्ट वॉच, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस
  • पेन ड्राइव, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • बैग, किताबें, खाने-पीने का सामान (पानी को छोड़कर)

अगर कोई उम्मीदवार प्रतिबंधित वस्तु लाता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद की होगी, क्योंकि परीक्षा स्थल पर इन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी।

नतीजों के बाद अगला कदम

यह परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने जून 2025 में घोषित प्रीलिम्स पास किया है। मेन्स परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन और विस्तृत गाइडलाइन्स के लिए उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।